Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा की रैली में बम विस्फोट, कैलाश विजयवर्गीय गिरफ्तार

हमें फॉलो करें भाजपा की रैली में बम विस्फोट, कैलाश विजयवर्गीय गिरफ्तार
कोलकाता , गुरुवार, 25 मई 2017 (16:55 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के लालबाजार अवीजान में भारतीय जनता पार्टी की रैली के दौरान एक संदिग्ध बम विस्फोट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।  पुलिस ने कोलकाता मध्य के ब्राबौर्न रोड पर चाय बोर्ड कार्यालय के पास प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछार का प्रयोग करने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े।
webdunia
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के कई नेताओं को लालबाजार की दूसरी तरफ फीर्स लेन में गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कई बार चेतावनी दी। इसकी अनदेखी कर प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर उनको तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले पानी की बौछार छोड़ी और बाद में आंसू गैस के गोले छोड़े।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में रैली बांस से बने तीन अवरोधकों को तोड़कर आगे बढ़ रही थी तभी अचानक बम विस्फोट हो गया और एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को आपातकालीन वाहन से नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस कर्मियों ने नया अवरोधक भी बनाया है जिससे प्रदर्शनकारियों को लालबाजार की ओर जाने से रोका जा सके। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है CBSE की मॉडरेशन पॉलिसी, जानिए पूरा मामला