Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्‍विटर पर आईं फिल्म अभिनेत्री काजोल

हमें फॉलो करें ट्‍विटर पर आईं फिल्म अभिनेत्री काजोल
मुंबई , बुधवार, 17 सितम्बर 2014 (22:33 IST)
मुंबई। हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री काजोल ने कुछ समय के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्‍विटर पर खाता खोला है जिसके जरिए वह अपने प्रशंसकों को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) सप्ताह की जानकारी देंगी।
40 वर्षीय अभिनेत्री लाइफबॉय की ‘हेल्प ए चाइल्ड रीच फाइव’ मुहिम की समर्थक के तौर पर इस महीने के आखिर में संयुक्त राष्ट्र में एक सेमिनार में भाग लेंगी।
 
काजोल ने ट्वीट किया, कुछ सप्ताह के लिए ट्‍विटर पर आ रही हूं। यह सब अच्छे काम के लिए है। आप लोगों से बहुत प्यार मिलता है। अब तक ट्विटर पर काजोल के 5312 प्रशंसक बन गए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi