Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

JNU अध्यक्ष की गिरफ्तारी, आपातकाल जैसे हालात : वाम दल

हमें फॉलो करें JNU अध्यक्ष की गिरफ्तारी, आपातकाल जैसे हालात : वाम दल
, शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (22:35 IST)
नई दिल्ली। वामपंथी दलों ने शुक्रवार को JNU अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए और दिल्ली पुलिस से एबीवीपी के साथ मिलीभगत कर ‘समूचे वाम’ को निशाना नहीं बनाने को कहा। वामदलों ने विश्वविद्यालय परिसर में मौजूदा घटनाक्रम को ‘आपातकाल के दौरान के हालात’ से भी जोड़ा।
 
वामपंथी दलों ने कुछ तत्वों द्वारा भारत विरोधी नारे लगाए जाने की निंदा की और दिल्ली पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कदम उठाने को कहा। लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि वाममोर्चा के छात्र संगठन के सदस्यों को निशाना नहीं बनाया जाए।
 
भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने कहा, ‘एक राजनीतिक दल के तौर पर हम भारत विरोधी किसी भी नारेबाजी की निंदा करते हैं। अगर कानून प्रवर्तन अधिकारी उन तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं तो उन्हें कानून के मुताबिक काम करने दीजिए। लेकिन ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर उन्हें समूचे वामपंथी छात्र संगठन को निशाना नहीं बनाना चाहिए।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘आम छात्रों को निशाना बनाकर वे (एबीवीपी) परिसर में आतंक का माहौल पैदा कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस को एबीवीपी के साथ मिलीभगत से पूरे वामपंथ को निशाना नहीं बनाना चाहिए।’ माकपा के महासचिव सीताराम एचुरी ने भी घटनाक्रम पर चिंता जतायी है और कहा कि छात्रों के खिलाफ स्थिति आपाताकाल के समय जैसी है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘जेएनयू में क्या हो रहा है? कैंपस में पुलिस है, छात्रावासों से छात्रों को उठाया गया और गिरफ्तार किया गया। ऐसा आपातकाल के दौरान हुआ था।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi