Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

हमें फॉलो करें पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत
, शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (00:14 IST)
नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और देश के अन्य हिस्सों में पति की लंबी उम्र की कामना के लिए में महिलाओं ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत पूरी शिद्दत से पूरा किया। 
webdunia
करवा चौथ से पहले कईं दिनों से बाजारों में महिलाएं खरीददारी में व्यस्त थी और कल तो बाजारों में मेंहदी लगवाती देखी गई थीं। आज दिन भर उन्होंने पतियों के साथ खरीदारी की। इस मौके पर बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। 
webdunia
यह दिन सुहागन स्त्रियों को लिए काफी अहम होता है। इस दिन महिलाएं उपवास करते हुए अपनी पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। शाम को पूजा-अर्चना करने और छलनी के जरिये चंद्रमा के दर्शन के बाद अपने पति को देखकर उनके हाथों से पानी पीकर अपना उपवास तोड़ती हैं। 
webdunia
करवा चौथ 'शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, 'करवा' यानी 'मिट्टी का बरतन' और 'चौथ' यानि 'चतुर्थी'। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से विवाहित महिलाओं का सुहाग बना रहता है, उनके घर में सुख, शांति, समृद्धि और संतान सुख मिलता है। 
 
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 50 मिनट और 3 सेकंड से शाम 6 बजकर 58 मिनट और 47 सेकंड तक था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईसीसी बोर्ड के हालिया फैसलों को नहीं मानेगा बीसीसीआई : सीओए ने आईसीसी से कहा