Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाढ़ प्रभावित कश्मीर में NDRF का अभियान

हमें फॉलो करें बाढ़ प्रभावित कश्मीर में NDRF का अभियान
नई दिल्ली , मंगलवार, 9 सितम्बर 2014 (18:16 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा सघन अभियान छेड़े जाने के साथ ही बल की दो टीमें मंगलवार को 30 नौकाओं के साथ श्रीनगर पहुंच गईं।
बल के मुखिया ओपी सिंह ने बताया कि तमिलनाडु के अर्राकोणम से विमान के जरिए 30 नौकाएं भेजी गईं जो आज श्रीनगर पहुंच गई हैं। जारी राहत अभियान में बल के 100 और कर्मी मदद करेंगे।
 
सिंह ने कहा, हम आज से सघन राहत अभियान चलाने जा रहे हैं। कर्मियों और सामग्री की इस वृद्धि से हमारी टीमों को बाढ़ में फंसे अधिक से अधिक लोगों को बचाने में मदद मिलेगी। इन टीमों को पहले श्रीनगर के बादामीबाग से लोगों को सुरक्षित निकालने के काम में लगाया जाएगा। 
 
अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ ने अब तक 10,470 लोगों को बचाया है तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अन्य महत्वपूर्ण उपकरण उतारे हैं। राज्य में छह दशकों में अब तक की सबसे भीषण बाढ़ में लगभग 200 लोगों की मौत चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi