Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केशव प्रसाद मौर्य अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें केशव प्रसाद मौर्य अस्पताल में भर्ती
, गुरुवार, 16 मार्च 2017 (20:40 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को स्वास्थ्य खराब होने के कारण राजधानी के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री मौर्य को असहज महसूस होने की शिकायत के बाद करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में शुरुआती जांच में उनका रक्तचाप थोड़ा ज्यादा पाया गया।
 डॉक्टरों के अनुसार मौर्य पिछले एक सप्ताह से सर्दी और बुखार से पीड़ित हैं। राजनीतिक व्यस्तताएं बढ़ने से उनकी तबियत कुछ ज्यादा खराब हो गई। फिलहाल वे पूरी तरह से होश में हैं और उनकी हालत सामान्य है। अस्पताल के अनुसार डाक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं। मौर्य ने आज सुबह ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय हॉकी को सुधारने के लिए कोच की यह है नई रणनीति