Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुमार का 'आप' में नहीं रहा विश्वास, कहा- भाड़ में जाए पार्टी

हमें फॉलो करें कुमार का 'आप' में नहीं रहा विश्वास, कहा- भाड़ में जाए पार्टी
नई दिल्ली , सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (10:52 IST)
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात करने गए कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने अपनी पार्टी के खिलाफ पिर नाराजगी जाहिर की है।
 
जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने गए कुमार विश्वास से जब इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के रुख पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'पार्टी जाए भाड़ में तेल लेने...बचे न बचे 50 साल 20 साल बाद...' जैस तीखे शब्दों का प्रयोग किया। हालांकि जब कुमार विश्वास पूछा गया कि, क्या उस पार्टी के लिए वो पहले की तरह काम करते रहेंगे? कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि 'कोई किसानों के लिए काम नहीं कर रहा है।' उन्होंने कहा कि वो पार्टी को बोल देंगे कि इस मुद्दे पर काम करे, बाकी वे जानें। कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि 'कोई किसानों के लिए काम नहीं कर रहा है।' 
 
कुमार विश्‍वास ने कहा, 'इसी जंतर-मंतर से राजनीतिक चेतना का जन्म हुआ है, यहां से उठने वाली आवाज को हम नही सुनेंगे, तो कौन सुनेगा? @DrKumarVishwas
 
गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने एमसीडी चुनाव में भी आप के लिए प्रचार नहीं किया है। इससे पहले कुछ दिनों पहले ही वीडियो जारी कर उन्होंने इशारों-इशारों में अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा था। 15 अपैल को कुमार विश्वास ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को नसीहत दी थी। 
 
भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा था, ''अगर आप भ्रष्‍टाचार से मुक्ति के नाम पर सरकार बनाएंगे और फिर भ्रष्‍टाचार में अपने ही लोगों के लिप्‍त पाए जाने पर मौन रहेंगे तो लोग सवाल पूछेंगे ही...''

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी और महबूबा की मुलाकात, क्या कश्मीर में लगेगा राष्ट्रपति शासन?