Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूठे मुलायम को मनाने दिल्ली रवाना हुए लालू

हमें फॉलो करें रूठे मुलायम को मनाने दिल्ली रवाना हुए लालू
पटना , शुक्रवार, 4 सितम्बर 2015 (19:04 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम  सिंह यादव को मनाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए हैं। सपा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा  चुनाव के लिए बने भाजपा विरोधी महागठबंधन से नाता तोड़ने का ऐलान किया था।
मुलायम से पारिवारिक रिश्ते भी रखने वाले लालू मुलायम को महागठबंधन में बने रहने के लिए मनाने  की खातिर शुक्रवार दोपहर दिल्ली रवाना हुए। लालू ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देने से इंकार कर  दिया।
 
महागठबंधन के बड़े साझेदारों की ओर से ‘अपमान’ किए जाने की शिकायत करते हुए सपा ने गठबंधन  से नाता तोड़ लिया था। सपा की शिकायत थी कि महागठबंधन के बड़े दलों ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर  उनसे कोई विचार-विमर्श नहीं किया।
 
सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत जदयू को 100, राजद को 98 और कांग्रेस को 40 सीटें दी गई थीं  जबकि महज 5 सीटें सपा के लिए छोड़ दी गई थीं और यही बात सपा को नागवार गुजरी। बिहार  विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं।
 
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा जाहिर किया है कि इस मुद्दे को सुलझा लिया  जाएगा और सपा धर्मनिरपेक्ष गठबंधन में लौट आएगी तथा हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं  कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सपा ने धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन छोड़ने का फैसला किया।
 
नीतीश ने कहा कि परसों मेरी बात मुलायम सिंह यादव से हुई थी और मुझे जरा भी आभास नहीं था कि  सपा गठजोड़ छोड़ने का फैसला करेगी। (मुलायम के भाई और उत्तरप्रदेश के मंत्री) शिवपालसिंह यादव को  30 अगस्त को स्वाभिमान रैली में शिरकत के लिए भेजा गया था।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की तरफ से अंतिम रूप से अभी कुछ नहीं कहा गया है। जदयू अध्यक्ष शरद  यादव ने शुक्रवार को सपा प्रमुख से मुलाकात की और वे शुक्रवार को फिर उनसे मिलेंगे। राजद अध्यक्ष  लालू प्रसाद ने भी सपा प्रमुख से बात की है। 
 
नीतीश ने यह भी कहा कि ‘हम सब मुलायम सिंहजी की इज्जत करते हैं।' हमने पुराने जनता परिवार की  बिखरी पार्टियों के विलय के लिए कड़ी मेहनत की थी लेकिन किसी कारणवश इसे पूरा नहीं किया जा  सका, लेकिन वह अलग मुद्दा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi