Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आडवाणी की पत्नी एम्स में भर्ती

हमें फॉलो करें आडवाणी की पत्नी एम्स में भर्ती
, मंगलवार, 1 दिसंबर 2015 (13:23 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की पत्नी को मंगलवार को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।
संस्थान के सूत्रों के मुताबिक, करीब 80 बरस की कमला आडवाणी को आज तड़के सांस लेने में तकलीफ होने के बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे एम्स में भर्ती कराया गया।
 
एम्स के एक डॉक्टर ने बताया, ‘आडवाणीजी की पत्नी आज तड़के हमारे अस्पताल में भर्ती हुईं। उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है।’ हालांकि, उनकी स्वास्थ्य समस्या के बारे में सही जानकारी नहीं मिल सकी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि वह उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi