Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खुशखबर! सस्ता हुआ गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर

हमें फॉलो करें खुशखबर! सस्ता हुआ गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर
नई दिल्ली , शनिवार, 31 जनवरी 2015 (23:12 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई गिरावट से रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर में 104 रुपए की भारी कमी हुई है और अब यह दिल्ली में 605 रुपए का मिलेगा। 
 
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर पहले के 708.50 रुपए की तुलना में 103.50 रुपए घटकर 605 रुपए का मिलेगा। 
 
पिछले साल अगस्त से इसकी कीमत में लगातार आठवीं बार गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2014 की तुलना में यह आधी से भी कम कीमत का रह गया है। पिछले साल जनवरी में इसका दाम 1241 रुपए था। इस प्रकार एक साल के दौरान इसके दाम 636 रुपए कम हुए हैं। 
 
सरकार रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्त वर्ष के दौरान 14.2 किलोग्राम वाले 12 सिलेंडर अथवा पांच किलोग्राम वाले 34 सिलेंडर सब्सिडी दर पर देती है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी सिलेंडर का दाम 417 रुपए है। 
 
वित्त वर्ष के दौरान 12 से अधिक सिलेंडर खरीदने पर उपभोक्ता को इसे बाजार दर पर खरीदना होता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi