Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लखनऊ मेट्रो को केन्द्र की मंजूरी

हमें फॉलो करें लखनऊ मेट्रो को केन्द्र की मंजूरी
नई दिल्ली। , बुधवार, 23 दिसंबर 2015 (09:59 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ में मेट्रो रेल की करीब सात हज़ार करोड़ की योजना को मंगलवार की रात मंजूरी दे दी ।
                     
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अमौसी हवाई अड्डे से मुंशी पुलिया तक 22,878 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल सेवा शुरू होगी जिसमें 22 स्टेशन होंगे। भारत सरकार इसके लिए 1300 करोड़ रुपए शेयर और ऋण के रूप में देगी।
                    
यह योजना लखनऊ मेट्रो रेल निगम द्वारा लागू होगी जिसमें भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का आधा-आधा स्वामित्व होगा। इस परियोजना के तहत 19,438 किलोमीटर मार्ग जमीन से ऊपर होगा जबकि 3,440 किलोमीटर भूमिगत होगा। तीन मेट्रो स्टेशन भूमिगत होंगे। 
                
यह परियोजना मेट्रो रेलवे कानून 1978 तथा रेलवे कानून 1989 एवं मेट्रो रेल परिचालन कानून 2002 के तहत लागू होगी। लखनऊ की आबादी 50 लाख से अधिक है और यहां 14.24 लाख वाहन हैं जिनमें से 80 प्रतिशत दो पहिया वाहन तथा 14 प्रतिशत कारें हैं। शहर में 82.35 प्रतिशत की दर से सालाना वाहनों की संख्या में इजाफा होता है।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi