Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दू देवी पर टिप्पणी पर गीतकार के खिलाफ मामला दर्ज

हमें फॉलो करें हिन्दू देवी पर टिप्पणी पर गीतकार के खिलाफ मामला दर्ज
राजपालयम (तमिलनाडु) , शनिवार, 13 जनवरी 2018 (17:01 IST)
राजपालयम (तमिलनाडु)। तमिल फिल्मों के गीतकार वैरामुथु के खिलाफ यहां हाल में एक समारेाह में एक हिन्दू देवी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर आज मामला दर्ज किया गया। 
 
पुलिस ने कहा कि हिन्दू मुन्नानी संगठन के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर वैरामुथु के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। यह विवाद उस समय पैदा हुआ था जब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार ने हाल में यहां एक कार्यक्रम में एक हिन्दू देवी अंडाल के खिलाफ टिप्पणियां की थीं। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता सूरी ने कहा कि अंडाल के भक्तों को गीतकार की टिप्पणियों से ठेस पहुंची।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लंगूर मारने वाले की सूचना दो, एक लाख पाओ...