Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Delhi MCD Election 2022 : दिल्ली में बजा AAP का डंका, मनीष सिसोदिया बोले- सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी

हमें फॉलो करें Delhi MCD Election 2022 : दिल्ली में बजा AAP का डंका, मनीष सिसोदिया बोले- सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी
, बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (16:00 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए दिल्ली की जनता को बुधवार को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि यह लोगों का जनादेश था जिसके कारण दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक पार्टी को हराने में मदद मिली।
 
आम आदमी पार्टी (आप) ने 134 सीटें जीतकर MCD में बहुमत हासिल कर लिया है वहीं भारतीय जनता पार्टी के खाते में 104 सीटें आई। कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत हासिल हुई।
 
सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए हिंदी में किए गए एक ट्वीट में कहा, 'दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिये दिल्ली की जनता का दिल से आभार...दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे निगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया है। हमारे लिए यह सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि MCD मे 15 साल से राज कर रही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को आज ईमानदारी व काम ने हरा दिया। दिल्लीवासियो ने अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हमे दिल्ली को साफ़ सुथरा और सुंदर बनाने की बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। आइए, सब साथ मिलकर काम करे ताकि दिल्ली को देश का सबसे बेहतरीन शहर बन सके।

दिल्ली नगर निगम के लिए 4 दिसंबर को हुए मतदान में 50.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज है Indian Armed Forces Flag Day, जानें क्यों खास होता है ये दिन?