Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आप गोवा में घूमते रहे और हमने सरकार बना ली : पर्रिकर

हमें फॉलो करें आप गोवा में घूमते रहे और हमने सरकार बना ली : पर्रिकर
नई दिल्ली , शुक्रवार, 31 मार्च 2017 (14:29 IST)
नई दिल्ली। गोवा में सबसे अधिक सीटों के बावजूद सरकार बनाने में असफल रही कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि आप गोवा में घूमते रहे और हमने सरकार बना ली।
 
गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राज्यसभा में आए पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर ने सदन में कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के जवाब में तीखे कटाक्ष किए। पर्रिकर ने दो सप्ताह पहले ही रक्षामंत्री का पद छोड़कर गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
  
राज्यसभा का सदस्य होने के नाते वह शुक्रवार को सदन में आए। उनके आते ही सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जबकि कांग्रेस के सदस्यों ने उनका जोरदार विरोध किया। इस पर पर्रिकर ने कहा कि आप गोवा में आराम से घूमते रहे और हम सरकार बना पाए। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया। 
 
इस पर कांग्रेस के सदस्य शोर शराबा करते हुए आसन के निकट आकर नारेबाजी करने लगे। पर्रिकर भी अपनी बात कर रहे थे हालांकि शोर में उनकी बात स्पष्ट सुनाई नहीं दे सकी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान फिंकवा रहा है कश्मीर में पत्थर