Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

थरथर कांपेगा पाक, मीका मिसाइल का सफल परीक्षण

हमें फॉलो करें थरथर कांपेगा पाक, मीका मिसाइल का सफल परीक्षण
, शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (17:08 IST)
नई दिल्ली।  भारतीय वायु सेना के प्रथम टाइगर्स स्क्वाड्रन ने हाल ही में खरीदी गई हवा से हवा में मार करने वाली दृष्टि के दायरे से परे लम्बी दूरी की मीका मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण प्रक्षेपण किया।
रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, मीका मिसाइल को मिराज-2000 उन्न्त विमान से छोड़ा गया। यह मिसाइल एक लक्ष्य का प्रत्यक्ष भेदन करने में सफल रही, जो वास्तविक विमान से कुछ छोटा था और कम उंचाई पर उड़ रहा था।
 
मिसाइल से लक्ष्य को नष्ट करने में सफलता मिली, जिससे मिसाइल का प्रक्षेपण आवरण प्रमाणित हो गया। इस मिशन की सफलता के साथ भारतीय सेना विश्व की उन गिनी चुनी सेनाओं में शामिल हो गयी है, जिनके पास दृष्टि के दायरे से परे लम्बी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल क्षमता है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट : भारत को 215 रनों की बढ़त