Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई और दिल्ली में रहते हैं सर्वाधिक 'करोड़पति'

हमें फॉलो करें मुंबई और दिल्ली में रहते हैं सर्वाधिक 'करोड़पति'
नई दिल्ली , रविवार, 24 जनवरी 2016 (19:14 IST)
नई दिल्ली। मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एशिया-प्रशांत के उन प्रमुख शीर्ष शहरों में शामिल है, जहां सबसे अधिक संख्या में बड़े धनाढ्य व्यक्ति (एचएनआई) रहते हैं।
 
न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा तैयार एशिया-प्रशांत 2016 संपत्ति रिपोर्ट के मुताबिक एचएनआई की संख्या के लिहाज से एशिया-प्रशांत शहरों में टोकियो पहले स्थान पर है, जहां 2,64,000 अति धनाढ्य लोग रहते हैं जबकि मुंबई 12वें और दिल्ली 20वें स्थान पर है।

मुंबई में मुंबई में एचएनआई की संख्या 41,200 और दिल्ली में 20,600 है। एचएनआई में ऐसे व्यक्ति आते हैंम  जिनकी शुद्ध माली हैसियत 10 लाख डॉलर या उससे अधिक होती है।
 
पिछले 10 साल से जकार्ता एचएनआई की संख्या में वृद्धि दर की दृष्टि से सबसे उपर प्रमुख शहरों में रहा जिसके बाद हांगजू और तथा तियांजिन क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहा। मुंबई और दिल्ली ऐसे 5 शीर्ष शहरों में रहे जहां 2000-2015 के बीच क्रमश: 357 प्रतिशत और 335 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
 
रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक ये दो भारतीय शहर एचएनआई की संख्या की वृद्धि दर की दृष्टि से क्षेत्र के शीर्ष 3 शहरों में शामिल होंगे जिनमें जकार्ता शीर्ष पर बना रहेगा। हांगकांग एचएनआई 9,650 के साथ इस सूची में पहले स्थान पर है जबकि मुंबई 2,690 करोड़पतियों के साथ 8वें स्थान पर है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi