Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

25 फाइनलिस्ट में होगी 'मिस इंडिया' की स्पर्धा

हमें फॉलो करें 25 फाइनलिस्ट में होगी 'मिस इंडिया' की स्पर्धा
मुंबई , सोमवार, 2 मार्च 2015 (20:05 IST)
मुंबई। 'मिस इंडिया 2015' के ताज के लिए 25 सुंदरियां 28 मार्च को यहां ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगीं। अंतिम दौरे के लिए देशभर से कुल 25 प्रतियोगियों का चयन किया गया है।
प्रतियोगियों का राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और देशभर से भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मिस इंडिया संगठन ऑडिशन के लिए 19 शहरों में गया और अंतिम दौर के ऑडिशन यहां खत्म हुए।
 
समीर पुरोहित, मॉडल एलिसिया राउत, गैविन मिग्वेल, डिजाइनर मंदिरा विर्क, फाल्गुनी एवं शेन, नम्रता जोशीपुरा, रोहित खन्ना और राहुल गांधी जैसी फैशन उद्योग की जानमानी हस्तियां अंतिम 25 प्रतियोगियों को सजाएंगी-संवारेंगीं और पेशेवर रूप से निखारेंगीं।
 
इसके बाद ये लड़कियां 28 मार्च को यहां एफबीबी फेमिना मिस इंडिया 2015 के ग्रैंड फिनाले में ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi