Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रॉबर्ट वाड्रा ने लूट ली किसानों की जमीन...

हमें फॉलो करें रॉबर्ट वाड्रा ने लूट ली किसानों की जमीन...
, शुक्रवार, 22 मई 2015 (08:23 IST)
गांधीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमजे अकबर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर जमकर बरसते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कंपनियां खोलने के लिए किसानों की जमीन लूटी है। अकबर यहां भाजपा की गुजरात इकाई द्वारा पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक मीडिया कार्यशाला में भाग लेने आए थे।

गुजरात के भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए अकबर ने किसानों के कल्याण के बारे में बात करने वाले कांग्रेस नेताओं को जवाब देने की जरूरत पर जोर दिया।

अकबर ने आरोप लगाया, 'मैं किसी व्यक्ति का नाम लेना नहीं चाहता जो किसानों के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने किसानों की जमीन हासिल कर खुद ही कंपनियां लगाई हैं। लेकिन हमे रॉबर्ट वाड्रा जैसे लोगों का जिक्र क्यों नहीं करना चाहिए? उन्होंने दिनदहाड़े किसानों की जमीन लूटी है।

अकबर ने कार्यशाला में भाग लेने वालों से कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की बेहतरी के लिए काम करने की कोशिश कर रहे हैं वे (कांग्रेस नेता) उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा मानना है कि हमें (भाजपा को), अवश्य ही एक मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए, वो भी भरोसे के साथ। उसके लिए हमे तथ्य ढूंढने होंगे।

मोदी सरकार के सत्ता में एक साल पूरे होने पर टिप्पणी करते हुए अकबर ने दावा किया कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि भ्रष्टाचार का पूरी तरह से सफाया करना है। उन्होंने कांग्रेस को पिछले एक साल के दौरान भ्रष्टाचार की एक भी घटना का पता लगाने की चुनौती दी।

उन्होंने भाजपा नेताओं को कांग्रेस के बारे में अलर्ट करते हुए कहा कि यह पार्टी भाजपा नीत सरकार के बारे में लोगों के विचार को बदलने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता लोगों के विचार को बदलने की कोशिश करेंगे, लेकिन मोदी एक कर्मयोगी हैं। वह समर्पण के साथ अपना काम करने में यकीन रखते हैं। मौसमी हवाएं चट्टान पर कोई असर नहीं करेंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi