Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में मोदी, रखेंगे छत्रपति शिवाजी की मूर्ति की नींव

हमें फॉलो करें मुंबई में मोदी, रखेंगे छत्रपति शिवाजी की मूर्ति की नींव
मुंबई , शनिवार, 24 दिसंबर 2016 (09:13 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिन के दौरे पर महाराष्ट्र आ रहे हैं। यहां वह छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक और मुंबई और पुणे में मेट्रो रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
 
शिवाजी का ये स्मारक मुंबई के अरब सागर में समंदर तट से डेढ़ किलोमीटर अंदर होगा। स्मारक में छत्रपति शिवाजी की विशालकाय मूर्ति होगी। इसकी ऊंचाई घोड़े समेत 192 मीटर यानी 630 फीट होगी. सिर्फ शिवाजी के पुतले की ही ऊंचाई करीब 114 मीटर यानी करीब 375 फीट है। 32 एकड़ के चट्टान पर स्मारक तैयार किया जाएगा जहां 10 हजार लोग एक साथ विजिट कर सकते हैं।
 
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंची शिवाजी की मूर्ति : शिवाजी की इस मूर्ति की तुलना न्यूयॉर्क के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी की जा रही है। इसकी कुल ऊंचाई करीब 93 मीटर है। ऊंचाई के लिहाज से शिवाजी की मूर्ति स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से काफी ऊंची होगी। इस भव्य स्मारक का कुल खर्च करीब 3600 करोड़ रुपए आंका गया है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खुद इस स्मारक की नींव रखेंगे। स्मारक के भूमि पूजन के लिए राज्य के 36 जिलों से कलश और मिट्टी भी मंगाई गई है। सरकार का दावा है कि इस भव्य स्मारक के पहले चरण का काम साल 2019 में पूरा कर लिया जाएगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सांसद से बोले उद्धव, राम मंदिर बनाओ और उसका श्रेय लो