Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने फोन कर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने फोन कर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली
, शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (11:43 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि देशभर के असंख्य लोग कल्याण सिंहजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कल जेपी नड्डा (भाजपा अध्यक्ष), योगी आदित्यनाथ (उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री) और अन्य नेताओं ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की। मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

 
गौरतलब है कि कल्याण सिंह को 4 जुलाई को शाम 5.30 बजे लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती किया गया था। इसके पहले उनका डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में उपचार चल रहा था। भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री योगी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने गुरुवार को कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

 
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जानकर कि जेपी नड्डाजी से बातचीत के दौरान कल्याण सिंहजी ने मुझे याद किया, मैं भावुक हो गया। कल्याण सिंहजी के साथ हुई मुलाकातों से जुड़ीं कई यादें हैं। वो लम्हें मुझे फिर याद आ गए। उनके साथ बात करना हमेशा सीखने का अनुभव हुआ करता है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नशे की लत में लवर्स ने फूंक डाले 22 लाख, एक-दूसरे को लगाते थे हेरोइन के इंजेक्शन