Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदीमय हुआ सार्क सम्मेलन, पाक लौटेंगे नाराज शरीफ...

हमें फॉलो करें मोदीमय हुआ सार्क सम्मेलन, पाक लौटेंगे नाराज शरीफ...
काठमांडू , गुरुवार, 27 नवंबर 2014 (08:04 IST)
काठमांडू। सार्क देशों के मोदी प्रेम और सार्क सम्मेलन में अलग पड़ने से नाराज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने तय कार्यक्रम में फेरबदल कर आज ही पाकिस्तान लौट जाएंगे।
नवाज गुरुवार शाम 6 बजे ही पाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएंगे, जबकि पहले उन्हें शुक्रवार सुबह 7 बजे काठमांडू से उड़ान भरनी थी
 
सुत्रों के अनुसार, सार्क देशों के सम्मलेन में पाकिस्तान के रुख की कड़ी आलोचना हो रही है। सदस्य देश पाकिस्तान से इस बात से खफा हैं कि वो तीन महत्वपूर्ण संधियों की राह में रोड़े अटका रहा है।

दूसरी ओर भारत प्रधानमंत्री का जादू सार्क देशों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। पाक को छोड़कर सभी देशों को मोदी में नई संभावनाएं नजर आ रही है। 
 
भारत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत में कई देशों के नेताओं ने पाकिस्तान के इस अड़ियल रवैये की आलोचना की, उसपर अपनी निराशा जाहिर की। इन खबरों के बीच शरीफ की वापसी की खबर ने सबको चौंका दिया है।
 
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी के मुताबिक नवाज के सारे कार्यक्रम गुरुवार को ही खत्म हो जाएंगे इसलिए वो वापस लौट रहे हैं। शरीफ को पहले शुक्रवार को वापस पाकिस्तान लौटना था, लेकिन अब वो गुरुवार यानि कल ही लौटेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi