Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब तक 4 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गए, 31 जुलाई है अंतिम तारीख

हमें फॉलो करें Income Tax Return
, शनिवार, 30 जुलाई 2022 (00:53 IST)
नई दिल्ली। ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अब तक 4 करोड़ से अधिक रिटर्न भरे गए हैं।शुक्रवार को ही 36 लाख से अधिक रिटर्न भरे गए। आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2022 है। ई-फाइलिंग के लिए अलग से पोर्टल की स्थापना की गई है।

आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने ट्विटर पर लिखा, 28 जुलाई तक 4.09 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गए। शुक्रवार को ही 36 लाख से अधिक रिटर्न भरे गए। आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2022 है। अगर अब तक रिटर्न नहीं भरा है, तो कृपया इसे भरिए। जुर्माने से बचिए।
आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग के लिए अलग से पोर्टल (इंकटैक्स इंडिया डॉट गॉव डॉट इन) की स्थापना की है। इसके अलावा आयकर विभाग द्वारा पंजीकृत कुछ निजी संस्थाएं हैं, जो करदाताओं को अपनी वेबसाइट के माध्यम से रिटर्न भरने की अनुमति देती हैं।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में 130 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार