Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी ने कहा- ऐतिहासिक परिणाम

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने कहा- ऐतिहासिक परिणाम
, सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (10:49 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी विजय को ‘ऐतिहासिक नतीजे’ करार दिया और कहा कि यह भाजपा के लिए बेहद प्रसन्नता एवं गर्व की बात है।
 
विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक रूप से प्रचार करने वाले मोदी ने अपने ट्वीट में दोनों राज्यों के लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा ‘अथक’ प्रयास करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
 
प्रधानमंत्री ने हरियाणा में पार्टी को मिले बहुमत तथा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद ट्वीट कर कहा, ‘ऐतिहासिक परिणाम, भाजपा के लिए अत्यंत प्रसन्नता एवं गर्व की बात। मैं अपने कार्यकर्ताओं का उनके अथक प्रयासों के लिए अभिवादन करता हूं।’
 
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘हरियाणा के लोगों को अपने सपने पूरे करने एवं हरियाणा की विकास यात्रा को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए हमें अवसर देने के लिए धन्यवाद।’ महाराष्ट्र के लोगों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए उन्होंने कहा, ‘हम महाराष्ट्र की प्रगति तथा ऐसा महाराष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिस पर विश्व गर्व करे।’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi