Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं

हमें फॉलो करें मोदी ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं
नई दिल्ली , बुधवार, 22 अक्टूबर 2014 (15:28 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली के मौके पर बधाई दी है और शुभकामनाएं देने के लिए बने अपने विशेष वेबसाइट पेज को देशवासियों से साझा किया है।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार कि प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर एकाउंट में दीपावली पर शुभकामनाएं देने के लिए बने अपने विशेष वेबसाइट पेज को साझा किया है।
 
मोदी ने अपने ट्विटर संदेश में लिखा है कि कई मित्र दीपावली की शुभकामनाएं भेज रहे हैं, आप सभी का धन्यवाद। कृपया विशेष रूप से बनाए गए पेज एचटीटीपी:स्लेशस्लेशदिवालीविशेज़डॉटनरेन्द्रमोदीडॉटइन का अवलोकन करें।
 
देशवासियों को दीपावली की बधाई देने के साथ ही मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ ई-शुभकामनाएं साझा करें।
 
उन्होंने कहा कि इस त्योहारी मौसम के दौरान हर्ष और उल्लास को साझा करें। अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली की ई-शुभकामनाएं साझा करें। 
 
वैसे खुद प्रधानमंत्री ने 23 तारीख को दीपावली का पूरा दिन जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने आई विनाशकारी बाढ़ के प्रभावितों के साथ श्रीनगर में बिताने का फैसला किया है। (भाषा)
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi