Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मीडिया से रूबरू होने की शीघ्र व्यवस्था करेंगे मोदी

हमें फॉलो करें मीडिया से रूबरू होने की शीघ्र व्यवस्था करेंगे मोदी
नई दिल्ली , शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (18:32 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के प्रति जागरूकता फैलाने में मीडिया के योगदान को स्वीकार करते हुए शनिवार को कहा कि वे पत्रकारों से और ‘गहरा, व्यापक और रू-ब-रू’ संपर्क बनाने की जल्द व्यवस्था करेंगे।
 
प्रधानमंत्री बनने के बाद मीडिया से सीधे पहली बार मुखातिब होते हुए मोदी ने सैकड़ों की तादाद में एकत्र मीडिया जगत के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को लेकर बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाकर मीडिया ने इस पुरानी सोच को बदलने में मदद की है कि हर काम की जिम्मेदारी केवल सरकार की होती है।
 
उन्होंने भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘दिवाली मंगल मिलन’ के अवसर पर यह बात कही।
 
वर्ष 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले यहां भाजपा मुख्यालय में कुछ साल गुजारने वाले मोदी ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं भी कभी यहां आपके (पत्रकारों के) इंतजार में कुर्सियां लगाया करता था। कुछ वर्ष पूर्व आप लोगों से बहुत ही गहरा नाता रखता था मैं। वे दिन भी कुछ और थे। खुलकर बातें होतीं थीं, काफी दोस्ताना संबंध रहा आपसे और उसका लाभ मुझे गुजरात में भी मिला।
 
मीडिया से फिर से वैसा नाता बनाने का संकेत देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भी कुछ रास्ता खोज रहा हूं कि आपसे वो पुराना नाता और अधिक गहरा और अधिक व्यापक कैसे बने। समय का सदुपयोग कभी-कभी आपके साथ भी कैसे हो। इसका रास्ता कुछ दिनों में मिल जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा होने से आपको मीडिया के जरिए से समझने की बजाय रू-ब-रू समझने से ज्यादा फायदा होगा। बहुत सी चीजें जो आप लिख नहीं पाते हैं लेकिन आपसे बातचीत से बहुत सी चीजें निकलती हैं। सिर्फ इन्फॉर्मेशन नहीं मिलती बल्कि कभी-कभार दृष्टि भी मिलती है और यह बहुत मूल्यवान है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi