Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगर कालेधन के खिलाफ होता 'लक्षित हमले' जैसा अभियान : मोदी

हमें फॉलो करें अगर कालेधन के खिलाफ होता 'लक्षित हमले' जैसा अभियान : मोदी
वडोदरा , शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (22:02 IST)
वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षित हमले की उपमा का इस्तेमाल करते हुए शनिवार को यह जिज्ञासा जताई कि यदि सरकार ने कालेधन के खिलाफ हाल के उस अभियान में ऐसी ही रणनीति का इस्तेमाल किया होता तो क्या होता, जिसमें 65 हजार करोड़ रुपया का पता लगा।
मोदी ने कहा, हमने कालाधन कमाने वालों को (उसे घोषित करने के लिए) कुछ समय दिया था। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि कर एवं दंड चुकाकर 65 हजार करोड़ रुपया  कालाधन मुख्यधारा में सामने आया। 
 
उन्होंने कहा, अब सोचिए  कि 36 हजार करोड़ रुपया  जिसका रिसाव हो रहा था उसे (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के जरिए  रोक दिया गया और 65 हजार करोड़ रुपया  कालाधन का पता चला। दोनों मिलाकर यह एक लाख करोड़ रुपया  होता है।
 
उन्होंने हाल में सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ संचालित अभियान के लिए इस्तेमाल शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए कहा, यह एक लाख करोड़ रुपया   लक्षित हमला किए  बिना वापस लाया गया।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यदि हम (इस क्षेत्र में) लक्षित हमला करें, आप कल्पना कर सकते हैं कि क्या सामने आएगा। मोदी ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सतत लड़ाई शुरू की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इराक में आईएस हमले में 35 लोगों की मौत‍