Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केन्द्र में नहीं चला 75 पार का फार्मूला

हमें फॉलो करें केन्द्र में नहीं चला 75 पार का फार्मूला
नई दिल्ली , मंगलवार, 5 जुलाई 2016 (12:34 IST)
पिछले दिनों मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल फेरबदल के समय उम्रदराज मंत्रियों- बाबूलाल गौर और सरताजसिंह की छुट्‍टी के बाद कहा गया था कि 75 वर्ष से ऊपर के विधायकों को मंत्रिमंडल में नहीं रखा जाएगा। तब कहा यह भी गया था कि यही फार्मूला केन्द्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के समय भी अपनाया जाएगा। 
मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले चर्चाएं गर्म थीं कि नजमा हेपतुल्ला और कलराज मिश्र को मंत्रिमंडल से विदा किया जा सकता है। मगर दोनों ही बच गए। इससे यह भी जाहिर हुआ है कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। 
 
माना जा रहा है कि केन्द्र में इस फार्मूले को अपनाय जा सकता था, लेकिन अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखते हुए मोदी कलराज को हटाने की रिस्क नहीं ले पाए। हालांकि यह कहा जा रहा है कि उनका कद कम किया जा सकता है। दूसरी ओर अल्पसंख्यक होने के नाते नजमा हेपतुल्ला को भी जीवनदान मिल गया। 
webdunia
दूसरी ओर मंत्री तय सीमा से ज्यादा न हो जाएं इसलिए निहालचंद मेघवाल, सांवरलाल जाट, मनसुख वसावा, रामशंकर कठेरिया, मोहन कुंडारिया, जीएम सिद्धेश्वरा से इस्तीफा ले लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

128 किलो की पत्नी की नीचे दबकर पति की मौत, पत्नी की भी मृत्यु...