Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंस्टाग्राम पर मोदी ने ट्रंप को पछाड़ा

हमें फॉलो करें इंस्टाग्राम पर मोदी ने ट्रंप को पछाड़ा
, बुधवार, 12 अप्रैल 2017 (22:45 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर विश्व में सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले नेता बन गए हैं। फेसबुक के इस फोटो शेयरिंग एप पर उनके कुल 68 लाख फॉलोअर्स हैं। पिछले साल वे तीसरे स्थान पर थे। प्रधानमंत्री मोदी के बाद 63 लाख फॉलोअर्स के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्थान है। 
 
वैश्विक जनसंपर्क कंपनी बर्सन-मार्सटेलर ने राष्ट्राध्यक्षों और विदेश मंत्रियों की पिछले 12 महीने की गतिविधि का अध्ययन करने के बाद बुधवार को यह सूची जारी की। अध्ययन के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अकाउंट में केवल 53 फोटो ही पोस्ट किए। फिर भी इंस्टाग्राम पर वे विश्व में सबसे प्रभावी नेता बताए गए हैं। उनके हर फोटो को औसतन 2,23,000 लोगों ने देखा।
 
सूची में तीसरे स्थान पर पोप फ्रांसिस हैं। उनके 37 लाख फॉलोअर्स हैं। 34 लाख फॉलोअर्स के साथ व्हाइट हाउस को चौथा स्थान मिला। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो पांचवें पायदान पर हैं। पिछले 12 महीने में 673 फीसद वृद्धि के साथ विडोडो के 34 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। 1 अप्रैल 2017 तक पिछले 12 महीने में इंस्टाग्राम के सभी अकाउंट के कुल फॉलोअर्स 4.87 करोड़ हो गए हैं। इस पर कुल 61,281 फोटो पोस्ट किए गए जिन्हें कुल 37.17 करोड़ लोगों ने देखा। (एजेंसियां) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में