Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंसारी, मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

हमें फॉलो करें अंसारी, मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
नई दिल्ली , गुरुवार, 5 मार्च 2015 (15:21 IST)
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को होली की बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि रंगों का यह त्योहार देश की अनेकता में एकता का प्रतीक है।

अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि वसंत के आरंभ में मनाई जाने वाली होली को हमारे देश के हर वर्ग, धर्म और मूल का व्यक्ति मनाता है और यह राष्ट्र की अनेकता में एकता का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लोगों को होली की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि होली की शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों के रंग लेकर आए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi