Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ मछुआरों के मुद्दे को उठाया

हमें फॉलो करें प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ मछुआरों के मुद्दे को उठाया
मदुरै , शनिवार, 14 मई 2016 (18:48 IST)
मदुरै। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना के साथ अपनी बातचीत में भारतीय मछुआरों के मुद्दे के स्थायी समाधान पर जोर दिया है।
जावड़ेकर ने यहां बातचीत में कहा कि नई दिल्ली में शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान मोदी ने भारतीय मछुआरों के मुद्दे के स्थायी समाधान पर जोर दिया है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक और द्रमुक की सरकारें भ्रष्टाचार और कुशासन में लिप्त रही हैं और दोनों दल भ्रष्ट हैं। इन भ्रष्ट दलों को चुनाव में जनता द्वारा सजा दी जानी चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोने का आयात 60.4 प्रतिशत घटा