Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल पर शिवराज सिंह बोले...

हमें फॉलो करें प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल पर शिवराज सिंह बोले...
, बुधवार, 24 मई 2017 (23:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन वर्ष के कार्यकाल को शानदार बताते हुए कहा कि उन्होंने देश में नहीं विश्व के मानचित्र पर भी अनूठी छाप छोड़ी है।
 
चौहान ने यहां भारतीय जनता पार्टी के एक दिवसीय प्रदेश मीडिया कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में पहली बार मोदी के रूप में क्रांतिकारी और दूरदृष्टि के साथ निर्णय लेने वाला नेतृत्व मिला है। 
 
उन्होंने पार्टी के मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे मोदी के उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में जुट जाएं। चौहान ने कहा कि 26 मई से 15 जून तक आयोजित 'मोदी फेस्ट' अभियान के दौरान केन्द्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाना है। 
 
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय गोविन्द खोचे और प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी तथा रजनीश अग्रवाल भी मौजूद थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुर्घटना पर किसान को मिलेंगे 6 लाख रुपए...