Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आशा कुमारी बनीं कांग्रेस की पंजाब प्रभारी

हमें फॉलो करें आशा कुमारी बनीं कांग्रेस की पंजाब प्रभारी
नई दिल्ली , रविवार, 26 जून 2016 (23:49 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भूमि घोटाले की आरोपी हिमाचल प्रदेश की विधायक आशा कुमारी को पंजाब का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया है। वे हिमाचल प्रदेश में डलहौजी से विधायक हैं और राज्य सरकार में शिक्षामंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं।
       
श्रीमती आशा कुमारी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की जगह पार्टी प्रभारी बनाया गया है। शकील अहमद की जगह पंजाब के प्रभारी नियुक्त हुए कमलनाथ ने तीन दिन के भीतर 15 जून को पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर 1984 के सिख दंगों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने उनके प्रभारी बनाए जाने को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की थी।
        
श्रीमती आशा कुमारी अखिल भारतीय कांग्रेस में सचिव हैं। वे हिमाचल प्रदेश में डलहौजी से विधायक हैं और राज्य सरकार में शिक्षामंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। उन पर कई बीघा वन भूमि कब्जाने का आरोप है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेंगलुरु बुल्स की बंगाल वॉरियर्स पर रोमांचक जीत