Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Updates: सर्द हवाओं के चलने से एमपी में बढ़ा सर्दी का प्रकोप, उमरिया में 5.3 डिग्री से. तापमान दर्ज

हमें फॉलो करें cold
, शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (08:32 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल पर बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ गया है इसके साथ ही तेज रफ्तार से चली सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में रात्रिकालीन तापमान में अचानक तेजी से गिरावट हुई। इसके चलते गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान बुधवार के मुकाबले 5 डिग्री लुढ़ककर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया।
 
इसके चलते राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलो में रात का तापमान बढ़ा हुआ था। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद पूरे प्रदेश में हवा का रुख उत्तरी हो गया है। 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। मध्यप्रदेश में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी के कारण हवाओं का रुख बदल रहा था।
 
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को इंदौर शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा था।
 
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के गुरुवार को उत्तर-भारत में प्रवेश करने की संभावना है। जिसके चलते शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में फिर कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के कई हिस्सों और विदर्भ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हुई। तमिलनाडु के उत्तरी तट पर हल्की बारिश हुई। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा जबकि मुंबई बेहद खराब श्रेणी में रहा।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान 8 दिसंबर की शाम तक तमिलनाडु के तटीय इलाकों और आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट पर बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। 8 और 9 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु के समुद्र के किनारे वाले जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
 
आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट, आंतरिक तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचलप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु पर मैंडूस का खतरा, भारी बारिश के आसार (Live Updates)