Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'पद्म पुरस्कार' के लिए 15 सितंबर तक नामांकन

हमें फॉलो करें 'पद्म पुरस्कार' के लिए 15 सितंबर तक नामांकन
नई दिल्ली , सोमवार, 7 सितम्बर 2015 (18:20 IST)
नई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के बारे में सिफारिशें तथा नामांकन इस महीने की 15 तारीख तक किए जा सकते हैं। 
 
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन निर्धारित प्रपत्र में संक्षिप्त विवरण (अधिकतम 800 शब्द) के साथ गृहमंत्री या गृह सचिव को भेजे जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त हुए या निर्धारित प्रपत्र और संक्षिप्त विवरण के बिना जमा किए गए नामांकनों पर विचार नहीं किया  जाएगा।
 
इस बारे में और अधिक जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर 'पुरस्कार एवं सम्मान' लिंक से हासिल की जा सकती है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi