Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पद्म पुरस्कारों की खबरों का खंडन

हमें फॉलो करें पद्म पुरस्कारों की खबरों का खंडन
नई दिल्ली , शुक्रवार, 23 जनवरी 2015 (19:38 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने आज कहा कि उसकी ओर से पद्म पुरस्कारों की घोषणा अभी नहीं की गई है और इस बारे में मीडिया में आ रहे नाम काल्पनिक हैं।
 
गृह मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘सरकार ने वर्ष 2015 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा अभी नहीं की है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को की जाती है। 
 
मीडिया में आ रहे नाम काल्पनिक हैं और इनके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।’ मीडिया के एक वर्ग में आई खबरों में इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले ढेर सारे नाम गिनाते हुए बाबा रामदेव, श्रीश्री रविशंकर, लालकृष्ण आडवाणी, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत को पद्म विभूषण से सम्मानित करने की बात कही गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi