Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान फिर झूठ बोला, नहीं मारे गए 7 रेंजर्स

हमें फॉलो करें पाकिस्तान फिर झूठ बोला, नहीं मारे गए 7 रेंजर्स
, शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (08:45 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में 7 रेंजर्स की मौत से बौखलाए पाकिस्तान ने सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में शुक्रवार देर रात तक फायरिंग की है। नियंत्रण रेखा पर तारकुंडी, राजौरी, बालकोट और मेंढ़र में फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एक लड़की घायल भी हो गई है। इस बीच सुरक्षाबलों ने पुंछ और कुछ दूसरे इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया है।
दरअसल, पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्लघन कर रहा है। ऐसी गोलाबारी की आड़ में उसका मकसद आतंकियों की घुसपैठ कराना होता है, लेकिन इस बार सरहद हो या नियंत्रण रेखा पर कड़ी चौकसी है। ऐसी ही गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को 7 पाकिस्तानी रेंजर्स और एक आतंकी को मार गिराया। 
 
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिम सलीम बाजवा ने भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई से तो इनकार किया ही उल्टा भारत के मत्थे ही सीजफायर उल्लघंन का इल्जाम मढ़ने लगे। बाजवा ने ट्वीट किया कि भारत ने शकरगढ़ सेक्टर में बिना वजह फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में पाकिस्तानी सैनिकों या रेंजर्स के मारे जाने का भारत का दावा बिल्कुल झूठा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 19 की मौत