Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक ने की भारतीय चौकियों पर गोलीबारी

हमें फॉलो करें पाक ने की भारतीय चौकियों पर गोलीबारी
जम्मू , शनिवार, 5 सितम्बर 2015 (18:36 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।
 
रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह 7.45 बजे के करीब संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में अकारण गोलीबारी की।
 
प्रवक्ता ने बताया कि संघर्षविराम के उल्लंघन की एक अन्य घटना में पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे हमीरपुर सेक्टर की अग्रिम चौकियों पर शुक्रवार रात 9.50 बजे से 10.15 बजे तक गोलीबारी की।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में 1 जवान घायल हो गया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सितंबर में संघर्ष विराम के उल्लंघन का यह 6ठा मामला है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi