Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संसद को 'पेपर लेस' बनाने के लिए 'ई पोर्टल' की शुरुआत

हमें फॉलो करें संसद को 'पेपर लेस' बनाने के लिए 'ई पोर्टल' की शुरुआत
नई दिल्ली , रविवार, 17 जुलाई 2016 (21:47 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज यहां सर्वदलीय बैठक बुलाने के पहले संसदीय कार्य को पेपर-लेस बनाने के लिए संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ई-पोर्टल की शुरुआत की।                
       
श्रीमती महाजन ने सर्वदलीय बैठक से पहले पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि संसद के कामकाज को पेपर-लेस बनाने के क्रम में इस बार सांसदों को लॉग-इन पासवर्ड जारी किए जाएंगे ताकि वे ऑन-लाइन संसदीय गतिविधियों में शामिल हो सकें।
          
उन्होंने कहा कि विभिन्न समितियों की रिपोर्ट और सभा-पटल पर रखी गई प्रतियों की संख्या कम कर दी गई है। बजट दस्तावेजों की प्रतियों की संख्या 35 प्रतिशत तक घटाई गई है। उन्होंने कहा कि एक साल के दौरान इस प्रक्रिया में 40 हजार पेपर रिम कम किए गए हैं। कागज में की गई कटौती से हर साल लगभग 80 लाख रुपए की बचत की जा रही है। 
       
सूत्रों के अनुसार फिलहाल सांसदों को ऑनलाइन पोर्टल के साथ ही पेपर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। पत्रकारों को पहले की तरह हार्ड कॉपी ही उपलब्ध कराई जाएगी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड में भारी बारिश, 10 लोगों की मौत