Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जश्न की रात के बीच पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ

हमें फॉलो करें जश्न की रात के बीच पेट्रोल और डीजल  महंगा हुआ
नई दिल्ली , रविवार, 15 फ़रवरी 2015 (18:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने अपना असली चेहरा दिखाने की शुरुआत कर दी है। रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि करने का ऐलान कर डाला। 
दिल्ली में अब प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 57 रुपए 72 पैसे चुकाने होंगे। मुंबई में यह दाम 64 रुपए 72 पैसे प्रति लीटर होगा जबकि कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल  
65 रुपए 42 पैसे मिलेगा। 
 
इसी तरह अहमदाबाद में एक लीटर पेट्रोल के दाम 60 रुपए 49 देने होंगे। इस दाम में राज्य सरकारों द्वारा वैट शामिल नहीं है। 
 
तेल कंपनियों ने डीजल के दामों में 61 पैसे की वृद्धि की है। अब दिल्ली में डीजल प्रति लीटर 46 रुपए 62 पैसे, कोलकाता में 51 रुपए 60 पैसे, मुंबई में 53 रुपए 59 पैसे और अहमदाबाद में 51 रुपए 88 पैसे मिलेगा। 
 
तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के यह दाम तब बढ़ाए जब ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड शहर में भारत ने विश्व कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 76 रनों से हराया था। पूरा देश पाकिस्तान पर भारत की विश्व कप में छठी जीत का जश्न मना रहा था, तभी यह चौंकाने वाली खबर ने देशवासियों को थोड़ा मायूस कर दिया। (वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi