Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

हमें फॉलो करें लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
, सोमवार, 1 मार्च 2021 (07:41 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में फिर से तेजी आने के बीच घरेलू बाजार में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन स्थिरता रही।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। शनिवार को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
 
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल में फिर से तेज़ी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ओपेक प्लस देशों की बैठक जल्द ही होने वाली है। जिसमे तेल उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी ने लगवाया कोरोना का टीका, शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण