Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अन्तरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कम नहीं होंगे पेट्रोल के दाम : प्रधान

हमें फॉलो करें अन्तरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कम नहीं होंगे पेट्रोल के दाम : प्रधान
नई दिल्ली , बुधवार, 2 सितम्बर 2015 (16:00 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि जिस हिसाब से अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटती हैं, उस हिसाब से हम देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम नहीं कर सकते क्योंकि कई अन्य करों में कोई बदलाव नहीं होता है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक प्रश्न के उत्तर में प्रधान ने यह बात कही।
 
जब उनसे यह पूछा गया कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें काफी गिर गई हैं, पर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतनी गिरावटें नहीं आ रही हैं, पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, अन्तरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतें 50 डालर बैरल हैं जिस हिसाब से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घटती हैं, उन हिसाब से हम देश में तेल की कीमतें कम होने की अपेक्षा नहीं कर सकते।
 
उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के शोधन के लिए रिफायरिंग चार्ज कम नहीं होती, राज्यों के कर भी कम नहीं होते, डीलर चार्ज कम नहीं होते। ये सब निर्धारित होते हैं। इसलिए अन्तरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के घटने के हिसाब से तेल की कीमतें कम करना संभव नहीं है।
 
गौरतलब है कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें घटने से कल सरकार ने पेट्रोलियम की कीमतों में मात्र दो रुपए की कमी की थी।
 
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में प्रधान ने बताया कि देश में 25 लाख लोगों ने एलपीजी गैस की सबसिडी स्वेच्छा से छोड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग इसी तरह से सरकार का सहयोग करते रहे तो हम जल्द ही एक करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi