Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी रविवार को फिर करेंगे 'मन की बात'

हमें फॉलो करें मोदी रविवार को फिर करेंगे 'मन की बात'
नई दिल्ली , शनिवार, 30 जुलाई 2016 (22:08 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आकाशवाणी पर एक बार फिर देशवासियों से रूबरू होंगे और  'मन की बात' कार्यक्रम में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।
 
'मन की बात' कार्यक्रम का सुबह ग्यारह बजे आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम चैनलों और दूरदर्शन पर प्रसारण किया जाएगा। शाम को इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण किया जाएगा।
 
कार्यक्रम की शुरुआत अक्टूबर 2014 में हुई थी। मोदी विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अब तक 21 बार लोगों के साथ अपने विचार साझा कर चुके हैं। यह मन की बात कार्यक्रम का 22 वां संस्करण होगा। 
 
मोदी ने आज ट्वीट करके लोगों से इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने लिखा कि कल सुबह ग्यारह बजे मन की बात कार्यक्रम में शामिल हों।
 
 इस कार्यक्रम से पहले आम जनता से विभिन्न विषयों पर सुझाव मांगे जाते हैं। लोग ये सुझाव टेलीफोन पर, माई गोव वेबसाइट , मोबाइल एप्लिकेशन पर और पत्र लिखकर दे सकते हैं। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजनाथ बोले, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर