Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बांग्ला घुसपैठ से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा : प्रवीण तोगड़िया

हमें फॉलो करें बांग्ला घुसपैठ से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा : प्रवीण तोगड़िया
कोलकाता , शनिवार, 20 दिसंबर 2014 (22:48 IST)
कोलकाता। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ को राष्ट्रीय खतरा बताया।
 
तोगड़िया ने कहा कि तीन करोड़ से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारे देश में आ चुके हैं। जो लोग हिंदू हैं और यहां अपनी जिंदगी एवं सम्मान बचाने आए हैं उन्हें नागरिकता दी जानी चाहिए, लेकिन बाकी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा, हम सुरक्षा चाहते हैं। हम प्रतिष्ठा और सम्मान चाहते हैं।
 
तोगड़िया ने यह भी कहा कि उनका संगठन 'लव जिहाद' को बर्दाश्त नहीं करेगा। 'लव जिहाद' के मुद्दे पर तोगड़िया ने कहा, हम 'लव जिहाद' को बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसी हिंदू की लड़की किसी एक व्यक्ति की बेटी नहीं होती है, वह 100 करोड़ हिंदुओं की बेटी होती है। हर किसी को यह याद रखना चाहिए। 
 
उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति और इमामों को भत्ता देने के लिए तृणमूल कांग्रेस की भी आलोचना की। तोगड़िया ने आज हिंदू हेल्पलाइन के बंगाली संस्करण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन की शुरुआत विहिप ने बंगाल में कष्ट में रह रहे हिंदुओं के लिए की थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi