Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

PM मोदी ने बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धां‍जलि

हमें फॉलो करें PM मोदी ने बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धां‍जलि
, रविवार, 12 जनवरी 2020 (10:05 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बेलूर मठ में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हावड़ा जिले में स्थित बेलूर मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है। मोदी बेलूर मठ में रात गुजारने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
 
मिशन के अधिकारियों ने बताया कि मोदी रविवार को तड़के उठे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद के मंदिर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
 
मोदी इसके बाद मंदिर की मुख्य इमारत में पहुंचे और उन्होंने रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी कोलकाता से नदी के रास्ते बेलूर पहुंचे और वहां उनका स्वागत संतों ने किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान ने ब्रिटेन के राजदूत को हिरासत में लेने के बाद रिहा किया