Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस के 'युवराज' बनेंगे अध्यक्ष, पार्टी में प्रियंका शामिल होंगी

हमें फॉलो करें कांग्रेस के 'युवराज' बनेंगे अध्यक्ष, पार्टी में प्रियंका शामिल होंगी
, शनिवार, 28 फ़रवरी 2015 (10:03 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के उपाध्यक्ष के अचानक देश के महत्वपूर्ण बजट सत्र के दौरान छुट्टी पर चले जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। लेकिन अब सूत्रों के मुताबिक पार्टी की भीतरी राजनीति और कुछ नेताओं से नाराज 'युवराज' को पार्टी ने मना लिया है। खबरों की मानें तो राहुल बाबा को पार्टी पूरी तरह से कमान सौंप सकती है।
पार्टी में राहुल की ताजपोशी का अब बस वक्त तय किया जाना बाकी है। पार्टी के एक सीनियर नेता का कहना था कि इस साल राहुल गांधी को पार्टी की कमान मिलना तय है।
 
राहुल के लौटते ही पार्टी में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया की खबरों अनुसार प्रियंका गांधी भी आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
 
पार्टी की कमान हाथ में आने के बाद राहुल अपने हिसाब से टीम बनाना चाहेंगे। पार्टी में ऐसी भी चर्चा है कि सोनिया गांधी आने वाले समय में पार्टी महासचिवों को इस्तीफे का संकेत दे सकती हैं ताकि राहुल के लिए अपनी टीम चुनने का रास्ता साफ हो सके।
 
राहुल की टीम में जहां एक ओर पार्टी के युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है तो दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि राहुल कभी गांधी परिवार के बेहद भरोसमंद रहे सिपहसालारों को भी अपनी टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते है। इसमें सोनिया गांधी के भरोसमंद वी. जॉर्ज से लेकर इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे आर.के. धवन तक का नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं की छुट्टी हो सकती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi