Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल ने उड़ाया योगी सरकार का मजाक, कहा...

हमें फॉलो करें राहुल ने उड़ाया योगी सरकार का मजाक, कहा...
नई दिल्ली , बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (07:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यटन पर राज्य सरकार की पत्रिका में ताजमहल का नाम नहीं होने संबंधी रिपोर्टों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मजाक उड़ाया और उन्हें तथा उनकी सरकार को 'अंधेर नगरी, चौपट राजा' बताया।
 
राहुल ने हिंदी में ट्वीट किया, 'सूरज को दीपक नहीं दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती। ऐसे ही राज के लिए भारतेन्दु ने लिखा था अंधेर नगरी, चौपट राजा।'
 
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पिछले सप्ताह जारी उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन पर पत्रिका में ताज महल का जिक्र ही नहीं है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक ने फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा, क्या बोला भारत...