Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी बनें कांग्रेस अध्‍यक्ष: दिग्विजय सिंह

हमें फॉलो करें राहुल गांधी बनें कांग्रेस अध्‍यक्ष: दिग्विजय सिंह
, शनिवार, 1 नवंबर 2014 (11:24 IST)
नई दिल्‍ली। लोकसभा के बाद विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में अफरा-तफरी मची हुई है। एक और तो पी. चिदंबरमजी कह चुके हैं कि गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष को तो दूसरी ओर दिग्विजय सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया है। इसका मतलब कि कांग्रेस में गांधी परिवार से मुक्त होने या नहीं होने का मंथन चल रहा है। इसे मंथन के बजाय सिर फुटौवल्ल कहें तो बेहतर होगा।
 
हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदलने की मांग अब तेज होती जा रही है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अब राहुल गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष और सोनिया गांधी को मेंटर की भूमिका निभानी चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता माखनलाल फोतेदार ने कहा कि दिग्विजय सिंह संकट का फायदा उठाना चाहते हैं।
 
गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व वित्‍त मंत्री पी. चिदबंरम ने कहा था कि गांधी परिवार से बाहर का भी कोई कांग्रेस अध्‍यक्ष हो सकता है। चिदंबरम ने कहा था कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है, पार्टी नेतृत्व को फौरन कुछ करना चाहिए।
 
एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से आई खबर के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कमान अब राहुल गांधी के हाथों सौंपनी चाहिए। साथ ही उन्‍होंने सोनिया गांधी को मेंटर की भूमिका में रहने की सलाह दी है।
 
उधर, दिग्विजय ने ट्विटर पर मोदी के अच्छे दिन के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम 20 डॉलर प्रति बैरल और सोना के दाम 600 प्रति दस ग्राम घट गए है 'अच्‍छे दिन आ गए'।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi