Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आपत्तिजनक ट्वीट्स से राजदीप सरदेसाई परेशान, बंद किया अकाउंट

हमें फॉलो करें आपत्तिजनक ट्वीट्स से राजदीप सरदेसाई परेशान, बंद किया अकाउंट
, शनिवार, 30 अप्रैल 2016 (18:38 IST)
मशहूर न्यूज एंकर राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर अकाउंट पर लगातार आ रही आपत्तिजनक टिप्पणियों से परेशान होकर अस्थाई रूप से ट्विटर से तौबा कर कर ली है। 
 
अपना अकाउंट बंद करने से पहले उन्होंने ट्वीट किया कि अब बहुत हुआ। अकाउंट बंद करने का समय का गया है। 
 
सरदेसाई ने अकाउंट बंद करने का निर्णय उस समय लिया जब ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। 

 
 
राजदीप सरदेसाई ने कहा कि पिछले दिनों उनका अकाउंट हैक हो गया था और उस पर
आपत्तिजनक संदेश डाल दिए गए थे। 
 
webdunia
माना जा रहा है यह मामला राजदीप के उस ट्वीट से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकी भारतीय पर हमला कर रहे हैं। एबीवीपी जेएनयू पर हमला कर रही है। भाजपाई पत्रकारों पर हमले कर रहे हैं। राष्‍ट्रद्रोही कौन है? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौद्रिकरण योजना में तिरुपति बालाजी का 7.5 टन सोना!