Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गायों की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफलता मिली : राजनाथ सिंह

हमें फॉलो करें गायों की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफलता मिली : राजनाथ सिंह
लखनऊ , शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (12:04 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में दादरी और मैनपुरी के करहल में मांस की अफवाह को लेकर हुए बवाल के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार गाय की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफल रही है।

भारत को बांग्लादेश सीमा पर गायों की तस्करी रोकने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक भेंट में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पहले तो प्रतिवर्ष 13 लाख गायों को तस्करी के जरिए बांग्लादेश ले जाया जाता था, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों की मुस्तैदी और चौकसी से अब यह आंकड़ा काफी घट गया है। बांग्लादेश के उच्चायुक्त उनसे मिले तो उन्होंने कहा कि उनके देश में गाय के मांस की कीमत बहुत बढ़ गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi