Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए सचिन तेंदुलकर

हमें फॉलो करें राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए सचिन तेंदुलकर
, बुधवार, 10 अगस्त 2016 (16:40 IST)
नई दिल्ली। मशहूर किक्रेट खिलाड़ी और राज्यसभा के मनोनीत सदस्य सचिन तेंदुलकर बुधवार को उच्च सदन की कार्यवाही में शामिल हुए।
सचिन ने भोजनावकाश से पहले सदन की बैठक में भाग लिया। उस समय सदन में कश्मीर की स्थिति पर चर्चा चल रही थी। सचिन चर्चा को गंभीरता से सुनते हुए दिखाई दिए। सचिन के समीप ही मशूहर मुक्केबाज एवं मनोनीत सदस्य मैरीकॉम भी बैठी हुई थीं। सचिन ने पैर में सपोर्ट बांध रखा था। पिछले माह उनके बाएं घुटने की लंदन में सर्जरी हुई थी।
 
बुधवार को सदन में जब एक अन्य मनोनीत सदस्य एवं वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी आए तो तेंदुलकर ने उन्हें खड़े होकर उनके स्थान तक जाने के लिए जगह दी। बाद में सचिन को तुलसी के साथ काफी देर तक बातचीत करते हुए देखा गया।
 
उल्लेखनीय है कि संसद के वर्तमान मानसून सत्र में सचिन दूसरी बार उच्च सदन में आए हैं। पूर्व में राज्यसभा के सदस्यों ने तेंदुलकर का नाम लिए बिना कुछ सदस्यों के सदन से अनुपस्थित रहने पर आपत्ति जताई थी। सचिन को अप्रैल 2012 में उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रियो ओलंपिक में भारत : Live updates